{"_id":"6a2270e0f468c240660fcf33","slug":"lg-manoj-sinha-terms-the-anti-drug-campaign-a-mass-movement-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
गांदरबल में पदयात्रा के दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ लड़ाई अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। पिछले 55 दिनों के अभियान में 1,100 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 1,036 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पदयात्रा में एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में आयोजित पदयात्रा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ लड़ाई अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है।
Trending Videos
एलजी ने बताया कि चल रहे अभियान के दौरान अब तक 1,100 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 1,036 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह अभियान पिछले 55 दिनों से लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के हर वर्ग की भागीदारी के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है, इसलिए इसे समूचे समाज का आंदोलन बनाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। गांदरबल में पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई जिसे प्रशासन ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।