सोपोर सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: AK-47, ग्रेनेड और आइईडी मिलने से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी
सोपोर के मंजसीर इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 जिंदा कारतूस, चार ग्रेनेड और एक आइईडी बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई सोपोर के मंजसीर इलाके में की गई।
संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान एक AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 जिंदा कारतूस, चार ग्रेनेड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया।
यह अभियान सोपोर पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 179वीं और 177वीं बटालियन ने मिलकर चलाया। तलाशी के दौरान बरामद आइईडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार और विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग या नेटवर्क शामिल हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।