{"_id":"694e2d3a31a3edb75c0e5c04","slug":"mirwaiz-umar-farooq-removes-hurriyat-chairman-designation-from-his-x-profile-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स प्रोफाइल से हटाया ‘हुर्रियत चेयरमैन’ का पदनाम, सियासी हलकों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स प्रोफाइल से हटाया ‘हुर्रियत चेयरमैन’ का पदनाम, सियासी हलकों में हलचल
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मीरवाइज उमर फारूक ने अपने एक्स प्रोफाइल से ‘ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन’ का पदनाम हटा दिया है।
मीरवाइज उमर फारूक
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कश्मीर के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन’ का पदनाम हटा दिया है।
Trending Videos
गुरुवार शाम को किए गए बदलाव के बाद मीरवाइज के एक्स प्रोफाइल में अब केवल उनका नाम और स्थान से जुड़ी सामान्य जानकारी ही दिखाई दे रही है। मीरवाइज के एक्स अकाउंट पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस संबंध में उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरवाइज का संगठन अवामी एक्शन कमेटी केंद्र सरकार द्वारा कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंधित किया जा चुका है। वर्ष 1993 में गठित ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एपीएचसी) जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी संगठनों का एक प्रमुख मंच रहा है, जिसने लंबे समय तक बंद और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए प्रभाव डाला।
हालांकि, पिछले एक दशक में आंतरिक मतभेदों और केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई के चलते हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का प्रभाव लगातार कम होता गया। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एपीएचसी से जुड़े अधिकांश संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जबकि कई वरिष्ठ नेता गिरफ्तार किए गए या उन्होंने सार्वजनिक गतिविधियों से दूरी बना ली।
VIDEO | Srinagar: Reacting to Mirwaiz Umar Farooq reportedly deleting the ‘Hurriyat chairman’ designation from his X profile, NC spokesperson Tanvir Sadiq says, “Mirwaiz is a religious scholar, and if he is being pressurised, then it is wrong.” #Srinagar #Kashmir #Politics… pic.twitter.com/tuPar5AxC4
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2025