सीएम उमर अब्दुल्ला ने की नई शुरुआत: निधि राजदान के साथ साझा की तस्वीरें, अंगूठी वाले इमोजी ने खींचा सबका ध्यान
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा 'कल से एक नई यात्रा शुरू हुई'। उनकी पोस्ट में अंगूठी का इमोजी भी नजर आया।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा 'कल से एक नई यात्रा शुरू हुई'। उनकी इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह तस्वीरें साझा करते हुए निधि राजदान को टैग भी किया। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अंगूठी का इमोजी भी लगाया गया है, जिससे उनके जीवन में किसी नए रिश्ते या नए अध्याय की शुरुआत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— ar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 21993 में हुई थी उमर और पायल की मुलाकात
उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की मुलाकात वर्ष 1993 में दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी। उस समय उमर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे थे, जबकि पायल भी उसी होटल में कार्यरत थीं। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और वर्ष 1994 में विवाह कर लिया। उस दौर में यह शादी काफी चर्चा में रही थी।
पायल के पिता रामनाथ भारतीय सेना में मेजर जनरल रह चुके हैं। वह मूल रूप से लाहौर के रहने वाले थे और देश के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।
शादी के बाद राजनीति में सक्रिय हुए उमर
शादी के बाद उमर अब्दुल्ला ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने वर्ष 1996 में विधानसभा और 1998 में लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनावी दौर में पायल भी कई मौकों पर उनके साथ नजर आईं। बताया जाता है कि उन्होंने उमर के राजनीतिक सफर में पर्दे के पीछे रहकर भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई आधिकारिक पद नहीं संभाला। बाद में वह दिल्ली चली गईं और उनका अधिकांश समय वहीं बीता।
तलाक और गुजारा भत्ता बना था चर्चा का विषय
उमर अब्दुल्ला और पायल के रिश्ते में लंबे समय तक विवाद रहा। वर्ष 2011 में उमर ने सार्वजनिक रूप से दोनों के अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद गुजारा भत्ते को लेकर कानूनी विवाद शुरू हुआ, जो अदालत तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने पायल के लिए 1.50 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता तय किया था। दोनों बेटों जमीर और जहीर की पढ़ाई के लिए भी 60-60 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया था।
वर्ष 2016 के बाद दोनों बेटे पायल के साथ दिल्ली में रहने लगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उमर और पायल का वैवाहिक रिश्ता अब कानूनी रूप से समाप्त हो चुका है।
कारोबार से जुड़ी हैं पायल
पायल अब्दुल्ला कारोबारी हैं। वह दिल्ली में ट्रैवल बिजनेस से जुड़ी हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उनका मिनरल वाटर पैकेजिंग प्लांट भी है। जम्मू-कश्मीर से लौटने के बाद वह दिल्ली में रह रही हैं।
फिलहाल उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान के साथ साझा की गई तस्वीरों और 'नई यात्रा' वाले संदेश को लेकर चर्चाएं जारी हैं।