फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lg manoj sinha Peace, development transformed J&K since Article 370 abrogation

श्रीनगर: '370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की बदली तस्वीर, शांति और विकास से आया बदलाव', एलजी मनोज सिन्हा

Sat, 31 Oct 2026 03:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 31 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास न के जरिए बड़ा बदलाव आया है।

विज्ञापन
Lg manoj sinha Peace, development transformed J&K since Article 370 abrogation
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास, समान अधिकार और सुशासन के कारण बड़ा बदलाव आया है। केंद्र शासित प्रदेश की बदलती तस्वीर इन प्रयासों का नतीजा है।

विज्ञापन
Trending Videos

उपराज्यपाल शनिवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर कहा कि किसान, शिक्षक, सुरक्षाकर्मी, श्रमिक, युवा और महिलाएं जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले उपराज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed