सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDP helped BJP in attacking J-K's special status

सीएम उमर का बड़ा बयान: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा पहुंचाया नुकसान, पीडीपी ने कभी नहीं मानी अपनी गलती

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Nov 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे पर हमला 2019 में नहीं बल्कि 2015 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन के दौरान शुरू हुआ। उन्होंने पीडी पर जनता के विश्वास का दुरुपयोग और भाजपा की योजनाओं में सहयोग करने का आरोप लगाया।

PDP helped BJP in attacking J-K's special status
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि राज्य के विशेष दर्जे  पर हमला 2019 में नहीं बल्कि 2015 में शुरू हुआ था, जब पीडीपी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 बडगाम विधानसभा क्षेत्र के मीरगुंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। हमारी पहचान खतरे में है, विशेष दर्जा खत्म हो गया और राज्य का नक्शा भी बदल गया। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 आरोप लगाया कि पीडीपी ने भाजपा की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद की, जबकि 2014 के चुनावों में मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी ने जनता से भाजपा को दूर रखने का वादा किया था। लोगों ने उन पर भरोसा किया, लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 राज्य के विशेष दर्जे को कमजोर करने की प्रक्रिया पीडीपी-भाजपा गठबंधन के साथ ही शुरू हुई थी। para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 अगर आज मैं राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, तो उसकी वजह वही गठबंधन है। उन्होंने याद दिलाया कि जीएसटी और सरफेसी एक्ट भी इसी दौर में लागू किए गए थे।

para_count-3
0

उमर  ने कहा कि पीडीपी ने अब तक अपने राजनीतिक अपराधों के लिए जनता से माफी नहीं मांगी है। हमें सिर्फ इतना सुनना है कि वे अपनी गलती स्वीकार करें। 

बडगाम उपचुनावों को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए है। यह वोट बडगाम के भविष्य का फैसला करेगा, न कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हमारी सरकार अभी चार साल और चलेगी।

उमर ने मतदाताओं से नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार आगा सैयद महमूद को समर्थन देने की अपील की और कहा,अगर आप उन्हें चुनते हैं, तो बडगाम के पास दो विधायक होंगे मैं और आगा महमूद। मजाकिया लहजे में कहा यह 'एक खरीदो, एक मुफ्त पाओ’ जैसा ऑफर है।

उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है और नेशनल कॉन्फ्रेंस ही एकमात्र पार्टी है जो जम्मू-कश्मीर में भाजपा को चुनौती दे रही है। जब पीडीपी वोट मांगने आए, तो उनसे पूछना कि नागरोटा में उनका उम्मीदवार कौन है? वहां सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उम्मीदवार उतारा है।

उमर  ने बताया कि हालांकि उन्होंने बडगाम सीट छोड़ दी थी, लेकिन इस क्षेत्र की उपेक्षा नहीं की गई है। पिछले एक साल में बडगाम में 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, और हम यहां विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने की योजना बना रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed