{"_id":"6ad58f9f690543cced0fbd72","slug":"snowfall-has-brought-a-change-in-the-weather-temperatures-have-dropped-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बर्फबारी से पारा लुढ़ककर सामान्य से नीचे पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बर्फबारी से पारा लुढ़ककर सामान्य से नीचे पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें अपडेट
Mon, 19 Oct 2026 09:03 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:03 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 अक्तूबर को प्रदेशभर में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 25 से 27 अक्तूबर को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से दिन के तापमान में कमी आई है। पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 अक्तूबर को प्रदेशभर में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 25 से 27 अक्तूबर को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान छिटपुट स्थानों पर बादल छाए रहने, हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक व तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन