Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Starting today, there will be rain in the plains and snowfall in the mountains.

जम्मू-कश्मीर: आसमान से बरसेगी आफत या बिछेगी बर्फ की चादर! कश्मीर में मौसम विभाग का अलर्ट

Wed, 11 Nov 2026 12:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 11 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में 11 नवंबर से बारिश और 12-13 नवंबर को कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गुरेज व गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Starting today, there will be rain in the plains and snowfall in the mountains.
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 नवंबर से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को कुपवाड़ा, बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर, गुलमर्ग और सोनमर्ग के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए बांदीपोरा प्रशासन ने पर्यटकों के गुरेज जाने पर अस्थायी रोक लगा दी है। मध्य और दक्षिण कश्मीर की पीर पंजाल पर्वत शृंखलाओं में भी कुछ ऊपरी स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों और जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। 14 और 15 नवंबर से मौसम में सुधार की संभावना है। संभावित बर्फबारी और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका के चलते बांदीपोरा प्रशासन ने गुरेज को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। घाटी में ठहरे पर्यटकों को जिला नियंत्रण कक्ष के समन्वय से जल्द वापसी की योजना बनाने को कहा गया है।

लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली उन गर्भवती महिलाओं को भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट होने की सलाह दी है, जिनका प्रसव आगामी एक महीने में संभावित है। 15 नवंबर को होने वाली वित्त विभाग की लेखा सहायक परीक्षा के अभ्यर्थियों से भी समय रहते परीक्षा केंद्रों के नजदीक पहुंचने की अपील की गई है। आपात सहायता के लिए बांदीपोरा जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 7006526985, 7006630771 और 7006328689 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

गांदरबल में बर्फ हटाने की तैयारियों का जायजा
गांदरबल की डीसी श्रेया सिंघल ने मंगलवार को तुलबाग स्थित स्नो क्लीयरेंस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में बर्फ हटाने के लिए 12 मशीनें उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन कंगन सब-कंट्रोल रूम में तैनात की गई हैं। जिले में 284.18 किलोमीटर सड़क को मशीनों से बर्फ हटाने के लिए चिह्नित किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर जरूरी मार्गों पर यातायात बहाल रखने की व्यवस्था की गई है।

अनंतनाग में भी एडवाइजरी जारी
अनंतनाग प्रशासन ने 12 से 14 नवंबर तक संभावित बारिश और बर्फबारी को देखते हुए लोगों से ऊंचाई वाले दर्रों और पहाड़ी सड़कों पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है। संबंधित विभागों को एहतियाती इंतजाम करने और नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र अनंतनाग के नंबर 01932-227112 और व्हाट्सएप नंबर 9697982527 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 01932-225870 है। इनके अलावा हेल्पलाइन नंबर-9906225209, 9419051940, 7780885759, 7889923364, 9419091681, 7006175160 और 9622660057 जारी किए गए हैं।

दिनभर छाए रहे बादल दिन का पारा गिरा
मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने से घाटी के तापमान में कमी दर्ज की गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में अधिकतम 21.8, पहलगाम में 18 और गुलमर्ग में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बर्फबारी और भूस्खलन से निपटने के लिए मजबूत होगा रेस्क्यू सिस्टम
बर्फबारी और भूस्खलन के दौरान पहाड़ी इलाकों में लोगों को बचाना बड़ी चुनौती होती है। कई बार सड़कें बंद हो जाती हैं और बचाव दल के लिए घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने बचाव तंत्र को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों को सांबा में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया। इसका उद्देश्य मुश्किल पहाड़ी इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जवानों को तैयार करना है।

प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के जवानों को पहाड़ियों, गहरी खाइयों और ऐसे स्थानों पर बचाव अभियान चलाने के तरीके बताए गए। बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में फंसे लोगों तक कैसे पहुंचना है और उन्हें सुरक्षित बाहर कैसे निकालना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों में भारी बर्फबारी, पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में समय पर बचाव अभियान चलाना जरूरी हो जाता है। प्रशिक्षित जवान इन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और राहत पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। माउंटेन रेस्क्यू टीम की ओर से दिया गया प्रशिक्षण सर्दियों से पहले बचाव की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed