फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourists praise Kashmir's beauty, hospitality during Shikara ride at Dal Lake Srinagar

श्रीनगर: डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक, कश्मीर की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ

Tue, 22 Sep 2026 01:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 22 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

डल झील में शिकारा की सवारी और गुलमर्ग-सोनमर्ग की यात्रा कर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावने मौसम और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की सराहना की।

विज्ञापन
Tourists praise Kashmir's beauty, hospitality during Shikara ride at Dal Lake Srinagar
छाए बादलों के बीच श्रीनगर की डल झील में शिकारे। - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर की खूबसूरत वादियां और सुहावना मौसम एक बार फिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। श्रीनगर की डल झील में शिकारा की सवारी कर रहे पर्यटकों ने घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी और पर्यटन सुविधाओं की जमकर सराहना की।

विज्ञापन

पर्यटक जानकी ने कहा कि डल झील के किनारे का मौसम बेहद सुहावना है और यहां के लोग भी बहुत मिलनसार हैं। उन्होंने शिकारा की सवारी के साथ हाउसबोट में ठहरने का अनुभव भी साझा किया। जानकी लद्दाख घूमने के बाद श्रीनगर पहुंची थीं और उन्होंने सोनमर्ग व गुलमर्ग का भी दौरा किया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग मददगार हैं और पर्यटकों के साथ घुल-मिलकर रहते हैं। उनका मानना है कि इसी तरह का माहौल बना रहा तो घाटी में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से जीवन में कम से कम एक बार कश्मीर आने की अपील भी की।

नैरोबी केन्या से आए पर्यटक रवि वास्ता ने भी कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुबह का मौसम शानदार था और वह डल झील में नौका विहार के लिए निकले थे। उनके मुताबिक, पर्यटन सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है और होटल कर्मचारी भी अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वास्ता ने बताया कि उन्होंने हाउसबोट समेत अलग-अलग जगहों पर ठहरने का अनुभव लिया और स्थानीय लोगों को पर्यटकों के प्रति बेहद स्वागतपूर्ण पाया। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह विकास जारी रहा तो कश्मीर दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों की तरह आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

वास्ता 20 दिन के टूर पैकेज पर लद्दाख, श्रीनगर और जम्मू की यात्रा कर रहे हैं। लद्दाख का दौरा पूरा करने के बाद वह श्रीनगर पहुंचे हैं और यहां से जम्मू जाएंगे। उन्होंने अपनी यात्रा को बेहद सुखद बताया।

कश्मीर की पहचान मानी जाने वाली डल झील सालभर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। झील में शिकारा की सवारी श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed