{"_id":"6ae19c463a5b8a8ffb0183e2","slug":"traffic-restrictions-on-zoji-la-route-from-october-28-to-30-vehicular-movement-to-remain-suspended-at-night-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-लेह हाईवे पर सफर करने वाले ध्यान दें: जोजिला मार्ग पर तीन दिन ट्रैफिक बंद, रात में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-लेह हाईवे पर सफर करने वाले ध्यान दें: जोजिला मार्ग पर तीन दिन ट्रैफिक बंद, रात में नो एंट्री
Wed, 28 Oct 2026 12:25 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:25 PM IST
सार
श्रीनगर-लेह हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग कार्य के चलते 28 से 30 अक्तूबर तक जोजिला मार्ग पर यातायात सीमित रहेगा। इस दौरान शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित नियमों के तहत यातायात की अनुमति होगी।
विज्ञापन
जोजिला मार्ग
विस्तार
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है। हाईवे के चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग कार्य के चलते 28 से 30 अक्तूबर तक इस मार्ग पर यातायात सीमित रहेगा। इस दौरान निर्धारित समय के अलावा वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
जोजिला मार्ग पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन निर्धारित यातायात नियमों के अनुसार इस मार्ग से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग का काम सुरक्षित तरीके से पूरा करना है। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन