{"_id":"69bdbe93b6b8fa3b0d0b7bb7","slug":"bhaderwah-bani-basoli-road-open-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133853-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारी बर्फबारी के बाद भद्रवाह-बनी-बसोहली मार्ग बहाल, आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारी बर्फबारी के बाद भद्रवाह-बनी-बसोहली मार्ग बहाल, आवाजाही शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सीमा सड़क संगठन की 118 आरसीसी इकाई ने भारी बर्फबारी से बंद पड़े भद्रवाह-बनी-बसोहली मार्ग को शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया। छत्तरगलां दर्रे और आशापति (सोनबैन) ग्लेशियर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में जमी बर्फ को हटाकर महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को बहाल किया गया है।
हाल के दिनों में हुई भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी मार्ग पर संपर्क पूरी तरह टूट गया था। 35 बीआरटीएफ (उधमपुर) के कमांडर के मार्गदर्शन में जवानों ने शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम इलाकों में सघन अभियान चलाया। कैलाश पर्वत की तलहटी में गहरी बर्फ और ग्लेशियर की चुनौतियों के बावजूद बीआरओ की टीम ने रिकॉर्ड समय में सड़क को साफ कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार,यह कार्य केवल बर्फ हटाने तक सीमित नहीं था।इसके साथ पुल निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास का काम भी जारी रहा ताकि हिमालयी क्षेत्रों में हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके। 84 किलोमीटर लंबे मार्ग के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल बस सेवाएं शुरू नहीं की गई हैं। स्थिति की समीक्षा के बाद इन्हें अनुमति दी जाएगी।
क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा
118 आरसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सड़क की त्वरित बहाली का मुख्य उद्देश्य बिना किसी रुकावट के यातायात प्रवाह और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे के कारण ही पिछले साल भद्रवाह में पर्यटकों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई थी। लोगों और व्यापारिक संगठनों ने दुर्गम मार्ग को समय से पहले खोलने के लिए बीआरओ और 118 आरसीसी टीम का आभार व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि बीआरओ के प्रयास से न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिल रही है बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
Trending Videos