{"_id":"69c59d1ae84ddb8efc034d7c","slug":"dance-ka-junoon-girls-win-titles-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134051-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अमृतसर में उधमपुर की बेटियों का जलवा, डांस का जुनून सीजन-2 में लाईं शीर्ष खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अमृतसर में उधमपुर की बेटियों का जलवा, डांस का जुनून सीजन-2 में लाईं शीर्ष खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में तृषा, सेज और एरिका रहीं प्रथम व द्वितीय रनरअप
उधमपुर। पंजाब के अमृतसर में आयोजित डांस का जुनून सीजन-2 प्रतियोगिता में उधमपुर की नन्हीं प्रतिभाओं ने कला का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 22 मार्च को संपन्न हुई प्रतियोगिता में तीन बच्चियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तृषा गुप्ता और सेज अबरोल ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम रनरअप का खिताब जीता। एरिका गुप्ता ने भी उत्कृष्ट नृत्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनरअप का स्थान प्राप्त किया।
कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम
तीनों बच्चियां निजी अकादमी की छात्राएं हैं। प्रशिक्षकों ने बच्चियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रस्तुतियों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग खड़ा किया।
क्षेत्र में खुशी की लहर
बच्चियों की उपलब्धि पर परिजन और लोगों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि इस तरह के मंच बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और अन्य युवाओं को भी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। उम्मीद है कि भविष्य में ये बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
Trending Videos