सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dog attack, sheep died

Udhampur News: कुत्तों के झुंड ने बकरवाल डेरे पर किया हमला, 39 भेड़ों को मारा

विज्ञापन
dog attack, sheep died
विज्ञापन
उधमपुर। गांव लौंडना में लावारिस कुत्तों के झुंड ने पशुपालक परिवार की रोजी रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। कुत्तों के एक झुंड ने बकरवाल डेरे पर हमला कर 39 भेड़ों को मार डाला। घटना से पीड़ित परिवार को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos

पीड़ित पशुपालक मोहम्मद मकबूल ने बताया कि वह एक साल से बाहरी इलाके में डेरा डालकर रह रहे हैं। भेड़ पालन ही परिवार के भरण पोषण का एकमात्र जरिया है। कुत्तों के झुंड ने अचानक भेड़ों पर धावा बोल दिया। हमले में घायल हुईं सभी 39 भेड़ों ने दम तोड़ दिया जिससे जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है। मोहम्मद मकबूल ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उनके पास आय का अन्य साधन नहीं है। इसलिए संबंधित विभाग से मांग की है कि घटना का संज्ञान लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed