{"_id":"69c59b8ceed65d327c0d14ee","slug":"education-school-free-coaching-udhampur-news-c-202-1-udh1010-134034-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा, 31 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा, 31 मार्च तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुफ्त ऑनलाइन व ऑफलाइन कोचिंग की सुविधा शुरू की है। प्रदेश के सभी निजी ट्यूशन व कोचिंग केंद्रों को अपनी कुल सीटों में से कम से कम 10 प्रतिशत सीटें गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए आरक्षित करनी होंगी।
यह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू की गई है, जिससे बीपीएल, एएवाई और बेसहारा छात्र विभिन्न कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कर सकेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पात्र छात्र अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (बीपीएल, एएवाई), अनाथ प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 मार्च तक सीईओ कार्यालय या ईमेल के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) उन परिवारों को कहा जाता है जिनकी आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम होती है, जबकि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत सबसे गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल की है ताकि कमजोर वर्गों के बच्चे भी कोचिंग लेकर कुछ बड़ा कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की यह पहल जरूरतमंद छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है लेकिन अक्सर जानकारी के अभाव में कई छात्र इसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील है कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।
Trending Videos