सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   handball training, mini stadium

Udhampur News: खेलो इंडिया केंद्र में हैंडबॉल का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू, मिनी स्टेडियम में जुटेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
handball training, mini stadium
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में खेलो इंडिया अभियान के तहत खेल विभाग ने युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के मिनी स्टेडियम स्थित हैंडबॉल कोर्ट में खिलाड़ियों को हैंडबॉल का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पेशेवर कोच की देखरेख में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
Trending Videos


विभाग के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चे और युवा हिस्सा ले सकते हैं। निर्धारित समय पर खिलाड़ी न केवल तकनीक सीखेंगे बल्कि नियमित अभ्यास भी कर सकेंगे। समय-समय पर मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रदर्शन के आधार पर बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती लत से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है। विभाग की इस पहल को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि कोचिंग मिलने से जिले के खिलाड़ी भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed