सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   high scholl pandala, class room

Udhampur News: हाई स्कूल गंडाला में 53.92 लाख से बनेंगे तीन क्लास रूम

विज्ञापन
high scholl pandala, class room
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत गंडाला के सरकारी हाई स्कूल में क्लास रूम की लंबे समय से चली आ रही कमी अब जल्द दूर होने जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत तीन क्लास रूम के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। परियोजना की लागत 53.92 लाख रुपये निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos

क्षेत्रवासियों के मुताबिक नए क्लास रूम बनने से छात्रों को परेशानियों से राहत मिलेगी। वर्तमान छह कमरों में दस कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अलग कक्षा में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। अभी एक ही कक्षा में अधिक संख्या में छात्रों के बैठने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षकों को भी पढ़ाने में परेशानी आ रही है। अभिभावकों ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के लिए पर्याप्त क्लास रूम होना बेहद आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाधा के शिक्षा ग्रहण कर सकें। स्थानीय किशोर शर्मा, राधे श्याम, राकेश कुमार और मदन लाल ने बताया कि लगभग छह दशक पहले स्थापित स्कूल में कक्षाओं की लंबे समय से कमी थी। अब तीन क्लास रूम के निर्माण से स्कूल की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। इससे पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति और रुचि में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed