{"_id":"6a5d27b7c27176f15108d4a3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-138326-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी में बाढ़ व भूस्खलन से मार्केट जमींदोज, आठ दुकानें 25 फुट नीचे धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी में बाढ़ व भूस्खलन से मार्केट जमींदोज, आठ दुकानें 25 फुट नीचे धंसी
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम मंदिर के पास पूरी मार्केट जमींदोज हो गई
- फोटो : chineni news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पहाड़ी क्षेत्र नंगादल में रविवार तड़के तेज बारिश के साथ बाढ़ से हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से करीब 8 किलोमीटर दूर प्रेम मंदिर के पास लगती मार्केट जमींदोज हो गई। जमीन धीरे-धीरे धंसी और इसमें आठ दुकानें पूरी तबाह हो गईं। जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मार्केट धंसने के साथ दुकानों में मौूजद दुकानदार और अन्य लोग बाहर आ गए और अफरा-तफरी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मार्केट जमींदोज होने का कारण बादल फटने को बताया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव इतना तेज था कि जमीन धीरे-धीरे बैठने लगी। दुकानें कंपन करे लगीं तो दुकानदार तुरंत बाहर निकले। दुकानदारों के सामने ही जमीन धंसती चली गई। करीब 20 से 25 फुट नीचे दुकानें धंस गईं।
लोगों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद हाईवे पर तैनात प्रशासनिक टीमें और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद कर दुकानों से सामान बाहर निकाला गया। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि जान का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन माल का काफी नुकसान हुआ है। मौके पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी पहुंचे और उन्होंने भी हालात का निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच अशोक शर्मा, पूर्व नायब सरपंच राजीव शर्मा, भागचंद ने बताया कि रविवार तड़के हुई बारिश तथा ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण पानी का तेज बहाव उनकी दुकानों को नुकसान पहुंचा गया। दुकानें तथा जमीन धीरे-धीरे बैठने लगीं, देखते ही देखते सब कुछ जमीन के नीचे चला गया। आठ दुकानें जिनमें करीब एक दर्जन परिवारों का रोजगार चलता था वह सब कुछ ठप हो गया। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि मार्केट में जो भी नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस मार्केट के लोगों को दूसरी जगह पर रोजगार करने के लिए जगह दी जाए।