{"_id":"6a5d26c6f66418f6e9085928","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-138338-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 33 केवी लाइन में खराबी से पौनी ब्लॉक रातभर अंधेरे में रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 33 केवी लाइन में खराबी से पौनी ब्लॉक रातभर अंधेरे में रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। पौनी ब्लॉक में शनिवार देर रात आई बिजली की खराबी के कारण क्षेत्र के लोग पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे। रविवार सुबह भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। करीब दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय निवासी अंचल और सुखविंदर ने बताया कि यदि बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी खराबी आती है तो विभाग को उसका समय रहते समाधान करना चाहिए। उनका कहना था कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी में सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। इसके अलावा बिजली न होने से लोगों के ऑनलाइन कार्य प्रभावित होते हैं।
उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग ऐसी परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।
वहीं, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहित ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने के साथ-साथ ग्रिड के फीडर में भी समस्या उत्पन्न हो गई थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई।