{"_id":"6a5fd3f75fceb15a5201d292","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138409-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों से दूरी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों से दूरी बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम को देखते हुए एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगातार खराब हो रहे मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिला उपयुक्त के निर्देश पर एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें जिलेभर में जागरुकता अभियान चला रही हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।
अभियान के दौरान टीमों ने बस स्टैंड, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के आसपास लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि खराब मौसम के दौरान बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें क्योंकि बरसात के दौरान शांत दिखाई देने वाले नाले भी अचानक उफान पर आ सकते हैं। इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपने पशुओं को नदी-नालों के पास न ले जाने और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है। टीमें जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं और गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचा रही हैं कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें क्योंकि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।