{"_id":"6a5fd3dfd181ae88c60fb145","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-138414-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण शिवखोड़ी यात्रा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण शिवखोड़ी यात्रा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण आधार शिविर रनसु से बाबा शिवखोड़ी की यात्रा मंगलवार को भी पूरी तरह स्थगित रही। खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड की ओर से रविवार से यात्रा पर रोक लगाई गई है।
यात्रा बंद रहने से हजारों लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। राफ्टिंग संचालकों, घोड़ा-पिट्ठू-पालकी संचालकों, दुकानदारों, टैक्सी चालकों तथा अन्य व्यापारियों के कामकाज लगभग ठप हो गए हैं। यात्रा स्थगित होने के कारण रनसु बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं को अब मौसम के अनुकूल होने और यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार है, ताकि उनका कारोबार फिर से पटरी पर लौट सके।
श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि होने के कारण यात्रा को फिलहाल स्थगित रखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित किया जाएगा। इसके बाद बाबा शिवखोड़ी यात्रा को फिर शुरू कर दिया जाएगा।