{"_id":"6a5fd38c006be4e474029d48","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138419-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बदहाल सड़क के खिलाफ भड़के लोग, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बदहाल सड़क के खिलाफ भड़के लोग, जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चन्नी मोड़ कशिराह के वार्ड नंबर एक में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द स्थायी समाधान की मांग की।
स्थानीय राजकुमार, प्रीतम सिंह और सुरेश कुमार का कहना है कि इस सड़क से करीब 200 घरों का संपर्क जुड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा ऐसा है, जहां हल्की बारिश होते ही पानी भर जाता है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। कुछ दिन पहले जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था।
लोगों का कहना है कि मंगलवार को विभाग की ओर से जेसीबी मशीन भेजी गई, लेकिन केवल करीब 15 मीटर तक ही सड़क की सफाई की गई, जबकि बाकी हिस्सा वैसे ही छोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि जो काम किया गया, वह भी सही तरीके से नहीं हुआ, जिससे अब सड़क की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई है।