फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विजयपुर वॉरियर्स और फ्रेंड्स क्लब पहुंचे सेमीफाइनल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर तेजिंदर पॉल सिंह रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी।
रियासी। नशा मुक्त अभियान के तहत जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार शाम दो मैच हुए। पहला मैच विजयपुर वॉरियर्स बनाम स्पार्टन की टीम के बीच खेला गया। रोमांचकारी मैच में विजयपुर ने स्पार्टन पर ग्यारह रन से जीत दर्ज की। विजयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पार्टन की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर 73 रन ही बना पाई। विजयपुर के गेंदबाज अक्षय ने 3 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। गेंदबाज शगुन ने भी 3 और विकास ने 1 विकेट लिया। मैच में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर तेजिंदर पॉल सिंह मुख्य अतिथि रहे।

दूसरा मैच ज्योतिपुरम सीसी बनाम फ्रेंड्स सीसी के बीच हुआ। जेपीसीसी ने पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 59 रन बनाए। एफसीसी ने बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 7 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। मोहित, करण भगत और राहुल ने एक-एक विकेट लिया। रूबेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed