{"_id":"6a6bab76d11896fdf006125a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-138732-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत घर धम्मा में बनेगा नया मीटिंग हॉल, 10.60 लाख से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत घर धम्मा में बनेगा नया मीटिंग हॉल, 10.60 लाख से होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले की पंचायत धम्मा के पंचायत घर में जल्द ही एक नया आधुनिक मीटिंग हॉल बनाया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 की पीआरआई कैपेक्स योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना पर करीब 10.60 लाख रुपये खर्च होंगे। इस भवन का उपयोग पंचायत बैठकों, ग्राम सभाओं, सरकारी योजनाओं की समीक्षा, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए किया जाएगा। कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सुदेश कुमार, सतीश गुप्ता, संजीव कुमार, संजय कुमार व अन्य का कहना है कि वर्तमान में पंचायत क्षेत्र में बड़े स्तर की बैठकों और कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। नए मीटिंग हॉल के निर्माण से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को एक स्थायी एवं सुविधाजनक स्थान मिलेगा। इससे सरकारी योजनाओं की समीक्षा, जनसुनवाई, प्रशिक्षण शिविर और सामुदायिक कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन संभव हो सकेगा। उनका मानना है कि मीटिंग हॉल बनने से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सकेगा और लोगों की समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परियोजना का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर सामुदायिक सुविधा मिलेगी, जिससे पंचायत की प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग का पूरा प्रयास रहेगा कि काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से और तय समयावधि में पूरा किया जाए।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग