{"_id":"6ae79a326e2cb974fe0e4a37","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-142469-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पुलिस ने 24 घंटे में लापता लड़की को बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पुलिस ने 24 घंटे में लापता लड़की को बरामद किया
विज्ञापन
रामबन। रामबन पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 29 अक्तूबर को पुलिस थाना बटोत में एक लिखित शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के 23 अक्तूबर से लापता होने की सूचना दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बटोत में एफआईआर दर्ज की गई। लापता लड़की की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। लगातार जांच, समन्वित प्रयासों और जमीनी स्तर पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को उसकी एक महिला मित्र के साथ जिला कठुआ के तहसील बिलावर स्थित वार्ड नंबर 2 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल परनारा के निकट से बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।