{"_id":"6a6bab1d0c98c78a30005673","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138741-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डालसर-सूरनी सड़क पर पुलिया निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डालसर-सूरनी सड़क पर पुलिया निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। तहसील रामनगर के वार्ड 7 डालसर से सूरनी क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर बनाई गई पुलिया लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लगातार हो रही बारिश का पानी आसपास के घरों और खेतों में घुस रहा है। इससे करीब 8 से 10 परिवार प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि डालसर से सूरनी जाने वाली सड़क पर पुलिया का निर्माण तो किया गया लेकिन पानी की निकासी के लिए उचित नाली या पक्का ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया गया। परिणामस्वरूप बारिश का पूरा पानी सीधे घरों और खेतों की ओर बह रहा है। इससे लोगों के घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पिछले ढाई साल से हर बरसात में यही स्थिति बन रही है। प्रभावित लोगों का कहना है कि यदि सड़क के साथ नीचे तक पक्की नाली बनाई जाती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
स्थानीय पोलू कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभाग और ठेकेदार को पहले ही चेताया था कि यदि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में भारी नुकसान होगा। लोगों का आरोप है कि कुछ निर्माण कार्य रात के समय किए गए और स्थानीय लोगों से कोई राय नहीं ली गई। अब इस समस्या से करीब 8 से 10 मकान प्रभावित हो रहे हैं। वहीं राजू कुमार का कहना है कि बारिश के दौरान पानी सीधे घरों में घुस जाता है, जिससे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को पक्का या पानी का रुख दूसरी दिशा में मोड़ा जाए ताकि लोगों के घरों और खेतों में पानी न घुसे और बार-बार नुकसान का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से टीम को भेजकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
-संदीप सिंह, एईई मजालता, लोक निर्माण विभाग