{"_id":"6ae654130666a9dc2f01698a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142394-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कालेज में लगाए मेहंदी के स्टाल, छात्राओं ने अपनी कला से कमाई का अवसर तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कालेज में लगाए मेहंदी के स्टाल, छात्राओं ने अपनी कला से कमाई का अवसर तलाशा
विज्ञापन
महिला कालेज परिसर में मेहंदी के स्टालों में मेहंदी लगाती छात्राएं।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उनके हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के सहयोग से महिला कॉलेज में मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, बल्कि अपने हुनर को कमाई का जरिया बनाने की दिशा में भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता और कौशल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। इसमें मेहंदी डिजाइनिंग में रुचि और हुनर रखने वाले विद्यार्थियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के बाद चयनित विद्यार्थियों को कालेज परिसर में मेहंदी डिजाइन के स्टाल लगाने की अनुमति दी गई। इन स्टालों पर विद्यार्थियों ने कालेज के शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों को शुल्क लेकर मेहंदी लगाने की सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाने के लिए टेबल और कुर्सियों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं जबकि विद्यार्थियों ने मेहंदी लगाने से जुड़ी आवश्यक सामग्री का प्रबंध स्वयं किया। खास बात यह रही कि स्टॉल के माध्यम से होने वाली पूरी कमाई विद्यार्थियों को ही रखने की अनुमति दी गई, जिससे उन्हें अपने हुनर के जरिए आय अर्जित करने का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।
कालेज की प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा की आर्थिक उपयोगिता समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। इन गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को छोटे स्तर पर अपना काम संभालने, सेवाएं देने और स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।