Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग शहर के मुखर्जी बाजार की दुकानें। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में सजावटी सामान की भरमार देखने को मिल रही है, वहीं सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। दीपावली पर शुभ माने जाने वाले सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों तक की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही बाजारों में रंग-बिरंगी सजावट और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भारी भीड़ है।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर सर्राफा दुकानों में इस बार चांदी की विभिन्न आकर्षक वस्तुएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग पूजा के लिए मिठाइयां खरीदने के साथ-साथ रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहार भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
दीपावली के अवसर पर सोने-चांदी की वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। इन दिनों ग्राहक चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मछली, कछुआ और माता रानी के चांदी के चरण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावेश अबरोल, स्वर्णकार
दीपावली को लेकर दुकानों में चांदी की कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सिक्कों के अलावा चांदी के चम्मच, गिलास, कलश और प्लेट भी ग्राहक खरीद रहे हैं। त्योहार पर लोग पूजा के लिए चांदी की वस्तुओं को प्राथमिकता देते हैं।
- जोगिंदर कुमार वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ
दीपावली पर मिठाई खरीदना त्योहार की परंपरा का हिस्सा है। इन दिनों दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। लोग बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन और अन्य मिठाइयां खरीद रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानों में भी विशेष तैयारियां की गई है।

- सुरेंद्र सिंह खालसा, दुकानदार

इस्कान मंदिर की ओर से दीपावली, होली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर मिठाइयों की विशेष दुकानें लगाई जाती हैं। इन मिठाइयों को तैयार करने से लेकर बिक्री तक का पूरा काम मंदिर की ओर से स्वयं किया जाता है ताकि लोगों को स्वच्छ, शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयां मिल सकें।
- कुंभन दास, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed