फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में दिनभर खिली धूप, हेलिकॉप्टर सेवा रही सुचारु

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रहने के कारण मौसम गर्म और उमस भरा रहा। इससे भवन की ओर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर सुचारु रूप से जारी रही। हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ उठाकर श्रद्धालु कटड़ा से सांझीछत पहुंचते रहे और वहां से मां वैष्णो देवी के भवन की ओर अपनी यात्रा पूरी करते रहे। लंबे समय बाद मौसम के साफ रहने से हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, अर्धकुंवारी से भवन के बीच बैटरी कार सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रही। इसके अलावा भवन से सांझीछत के लिए रोपवे सेवा भी दिनभर जारी रही। घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित यात्रा से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध होती रहीं। इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए बुजुर्ग, बच्चे और अन्य श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार मां के दरबार की ओर रवाना होते रहे। कटड़ा से लेकर भवन तक पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। रविवार होने के चलते देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी रहा। यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम 5 बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। देर शाम तक भी कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed