सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kisthwar, dispute, one died

Udhampur News: किश्तवाड़ में बच्चों के मामूली विवाद सुलझाने को बुलाई पंचायत में खूनी संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
kisthwar, dispute, one died
विज्ञापन
किश्तवाड़। नागसेनी इलाके के पत्थरनकी गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत अचानक हिंसक झड़प में बदल गई जिसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शफी निवासी पत्थरनकी (नागसेनी) के रूप में हुई है।
Trending Videos

वारदात की जड़ें कुछ दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद से जुड़ी हैं। वहां बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो परिवारों में ठन गई थी। इसी रंजिश को खत्म करने और समझौता कराने के लिए वीरवार को स्थानीय स्कूल में गांव कमेटी ने पंचायत बुलाई। चश्मदीदों के मुताबिक बातचीत के दौरान मामला अचानक बिगड़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान मोहम्मद शफी पर हमला किया गया जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक ही परिवार के छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी खुरशीद अहमद और फरीद अहमद के रूप में हुई है। वारदात में फरीद अहमद के चार बेटे मोहम्मद कासिम, जुल्फकार, मोहम्मद रफी और मोहम्मद जब्बार भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हार्ट अटैक की भी आशंका, जांच जारी
मामले में एक नया मोड़ भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) भी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर ली है।

इलाके में तनाव
घटना के बाद पत्थरनकी गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापे मारने शुरू किए हैं और प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। घटना समाज के लिए बड़ा संदेश भी है जिससे पता चलता है कि छोटे विवादों को सही समय और समझदारी से न सुलझाया जाए तो वे गंभीर वारदात का रूप ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed