{"_id":"69bdbdc35d8122cc5c0df1a9","slug":"landslide-basantgarh-road-udhampur-news-c-202-1-udh1002-133828-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छत्रराड़ी में भूस्खलन से चार घंटे ठप रहा बसंतगढ़ मार्ग, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छत्रराड़ी में भूस्खलन से चार घंटे ठप रहा बसंतगढ़ मार्ग, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के छत्रराड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने से रामनगर-बसंतगढ़ मुख्य मार्ग शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद सुबह 11 बजे मलबा हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया।
वीरवार देर रात क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते छत्रराड़ी के पास पहाड़ी से पत्थर खिसककर सड़क पर आ गिरे। पत्थर इतने बड़े थे कि मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की आवाजाही थम गई। रात में हुए भूस्खलन के कारण सुबह गंतव्य की ओर निकलने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई यात्रियों को जोखिम उठाकर पैदल ही सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा।
लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम हरकत में आई। सुबह करीब सात बजे विभाग की जेसीबी मशीनें प्रभावित इलाके में पहुंचीं। कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से पत्थरों को तोड़कर किनारे किया। सड़क खुलने के बाद दोनों ओर फंसे दर्जनों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कि टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बारिश के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर संभलकर चलें और पत्थर गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
Trending Videos