{"_id":"69dfff11fc4045df4d066430","slug":"missing-youth-ghaziabad-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103387-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की उम्मीद और बहन की तलाश: आखिर मिल ही गया अभिषेक, वैष्णो देवी की नगरी में मिला लापता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की उम्मीद और बहन की तलाश: आखिर मिल ही गया अभिषेक, वैष्णो देवी की नगरी में मिला लापता बेटा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
डेढ़ महीने से लापता गाजियाबाद डेढ़ महीने से लापता गाजियाबाद का युवक अभिषेक कटड़ा में बाणगंगा मार्ग पर अपनी मां और बहन को मिला, जिससे परिवार भावुक हो गया। मानसिक तनाव के चलते घर छोड़ने वाला अभिषेक कटड़ा में भटकता रहा।युवक कटड़ा में मिला
डेढ़ महीने बाद वैष्णो देवी के दरबार में मिला लापता बेटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
धर्मनगरी से भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है जहां डेढ़ महीने से लापता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का युवक मां और बहन को मिल गया। अभिषेक शर्मा 20 फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दौरान अभिषेक की मां की तबीयत काफी खराब थी जिस कारण वह तनाव में था। इसी परेशानी के चलते बिना बताए घर से निकल गया। परिवार ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच अभिषेक कटड़ा की गलियों में विक्षिप्त अवस्था में घूमता रहा।
Trending Videos
जब कहीं पता नहीं चला तो अभिषेक की मां और बहन को एक दिन विचार आया कि बेटा मां वैष्णो देवी का परम भक्त है और अक्सर दर्शन के लिए जाता था। इसी उम्मीद के सहारे परिवार कटड़ा पहुंचा। किस्मत ने साथ दिया और पिछले सप्ताह बाणगंगा मार्ग पर उन्हें युवक बदहवास हालत में दिखा। पहचान करने पर वह अभिषेक ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद बेटे को इस हालत में पाकर मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार उसे सुरक्षित घर ले गया है।
