सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   northern command, investiture ceremony

Udhampur News: उत्तरी कमान अलंकरण समारोह कल होगा, 92 पुरस्कार दिए जाएंगे

विज्ञापन
northern command, investiture ceremony
विज्ञापन
उधमपुर। उत्तरी कमान अलंकरण समारोह 28 मार्च को उत्तरी कमान मुख्यालय में होगा। पुरस्कार वितरण समारोह सैनिकों और इकाइयों द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस, विशिष्ट सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए समर्पित होगा।
Trending Videos

समारोह में 92 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 51 व्यक्तिगत और विभिन्न इकाइयों को 41 पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार ऑपरेशन सिंदूर सहित सभी क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन को मान्यता देते हैं। समारोह के माध्यम से सेना न केवल अपने कर्मियों की व्यक्तिगत और सामूहिक उपलब्धियों का जश्न मनाएगी बल्कि वफादारी, निस्वार्थता और देशभक्ति के मूल्यों को भी रेखांकित करेगी। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा पुरस्कार प्रदान करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि यह समारोह सेना के शौर्य, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के मूलभूत मूल्यों को दर्शाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed