फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest held demanding financial assistance for pensions and children's weddings.

Udhampur News: पेंशन और बच्चों की शादी के लिए सहायता राशि की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protest held demanding financial assistance for pensions and children's weddings.
मजदूर दस्तकार यूनियन ने बैठक के बाद बुलंद की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन ने सोमवार को सलाथिया चौक के पास मासिक बैठक के बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने सरकार से 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पंजीकृत मजदूरों को पेंशन देने और बच्चों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाना सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष दर्शन कुमार मिस्त्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मजदूरों को कम से कम तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जानी चाहिए। यूनियन ने मजदूरों के बच्चों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण मौजूदा सहायता राशि कम है। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

यूनियन ने मजदूरों के लिए स्थायी हॉल और लेबर सराय बनाने की मांग भी रखी। प्रधान ने बताया कि हॉल के लिए जगह की निशानदेही हो चुकी है और जगह भी उपलब्ध है, लेकिन संबंधित फाइल लेबर कमिश्नर कार्यालय में लंबित है। उन्होंने जल्द फाइल मंजूर कर हॉल का निर्माण शुरू करवाने की मांग की। इसके अलावा शहर और अन्य क्षेत्रों में मजदूरों के खड़े होने वाले स्थानों पर लेबर शेड बनाने की मांग की गई। यूनियन ने कहा कि मजदूर काम की तलाश में सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। उन्हें धूप और बारिश से बचाने के लिए शेड के साथ पीने के पानी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। यूनियन सदस्यों ने सरकार, मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री से मांगों पर जल्द गौर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed