सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, cheneni, kishtwar, religious

Udhampur News: अष्टमी और रामनवमी पर शोभायात्राओं में श्रद्धा का सैलाब, रामनगर में कूड नृत्य और बाल स्वरूपों ने मोहा मन

विज्ञापन
ramnagar, cheneni, kishtwar, religious
विज्ञापन
रामनगर/किश्तवाड़/चिनैनी। जम्मू संभाग में रामनवमी और अष्टमी का पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव और शक्ति की उपासना के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली गईं जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
Trending Videos


रामनगर में वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्राचीन भगवान नरसिंह मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पूजन कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्सव का विशेष आकर्षण पारंपरिक कूड नृत्य रहा। कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रस्तुत लोकनृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही भगवान राम की वेशभूषा में सजे नन्हे बालकों ने मनमोहक प्रस्तुति से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यात्रा मुख्य बाजार, चीगली चोरी, ऐतिहासिक किला और बस अड्डा होते हुए दोबारा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। नरसिंह मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष विनोद खजूरिया और डॉ. प्रदीप कुमार महाजन ने मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में झांकी संपन्न



किश्तवाड़ में रामनवमी का पर्व जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य समारोह सरकूट स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर में हुआ जहां आठ दिन से चल रहे यज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। इसके बाद झांकी निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई राम मंदिर तक पहुंची। विधायक शगुन परिहार, उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और एसएसपी नरेश सिंह ने पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में भंडारे लगाए गए जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।



मां के स्वरूपों की वंदना

चिनैनी में अष्टमी पर इस बार भी देवीद्वारा मंदिर (वार्ड नंबर सात) से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माता के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। श्रद्धालु स्वरूपों के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शोभायात्रा शिव चौक, रामलीला चौक और मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड तक पहुंची जहां लोगों द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। देर शाम मंदिर परिसर में वापसी के बाद भजन-कीर्तन का दौर चला और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

आर्य समाज में हवन करवाया

उधमपुर। आर्य समाज में रामनवमी पर हवन करवाया गया। विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु को प्रभु चरणों से जोड़ा। इस दौरान भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। डॉ. जितेंद्र गुप्ता द्वारा चार वेदों को लाइब्रेरी में स्थापित किया गया ताकि लोग अध्ययन कर सकें। आर्य समाज के प्रधान अरविंद गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, अश्विनी पावा, राजेंद्र गुप्ता, नरेश खन्ना, राजेश्वर गुप्ता, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed