सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sailen talab, battal baliyan road

Udhampur News: सैलें तालाब से बट्टल बालियां रोड बदहाल, गंदे पानी और कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
sailen talab, battal baliyan road
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 16 और 17 के अंतर्गत आने वाला सैलें तालाब चौक से बट्टल बालियां रोड इन दिनों बदहाली पर आंसू बहा रही है। सबसे व्यस्त मार्गों में से एक होने के बावजूद नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे जमा कीचड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। यह मार्ग महिला कॉलेज, सीईओ कार्यालय, मैरिज हॉल और औद्योगिक क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है जिस कारण दिनभर भारी आवाजाही रहती है।
Trending Videos

लोगों का आरोप है कि हाल ही में सड़क की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण कुछ ही दिन में सड़क फिर से जर्जर हो गई। सड़क की खराब हालत की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने पर गंदा पानी उछलकर राहगीरों के कपड़ों पर गिर जाता है जिससे उन्हें परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं और दुकानदारों की बढ़ीं मुश्किलें
इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाली छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रा पायल ठाकुर और मीनू कटोच ने बताया कि गंदगी के कारण पैदल चलना कठिन है और अक्सर यूनिफॉर्म खराब हो जाती है जिस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में फैली बदबू के कारण लोग रुमाल के सहारे निकलने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय दुकानदार शुभम शर्मा ने कहा कि कीचड़ और बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। बिशम लाल ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मार्ग की स्थायी मरम्मत और नालियों की नियमित सफाई की मांग की है।

तैयार की जा रही कार्य योजना
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन का कहना है कि विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौसम सामान्य होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि नालियों का पानी सड़क पर न आए और लोगों को इस स्थिति से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed