सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   shalini, cattle service

Udhampur News: इंसानों के दुत्कारे बेजुबानों पर शालिनी दिखा रहीं शालीनता, बीमार और लाचार मवेशियों व जानवरों की कर रहीं सेवा

विज्ञापन
shalini, cattle service
विज्ञापन
उधमपुर। खुद के लिए तो सभी जीते हैं लेकिन सार्थक जीवन वही होता है जो दूसरों के काम आए। उधमपुर की शालिनी खजूरिया (47) ने इस कथन को अपने जीवन में चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने अपना जीवन इंसानों के दुत्कारे बेजुबानों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
Trending Videos

लावारिस, बीमार और लाचार पशुओं व जानवरों के प्रति दया भाव ने शालिनी की समाज में अलग पहचान बनाई है। वह स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अब तक सैकड़ों बीमार या घायल जानवरों के जख्मों पर मरहम लगा चुकी हैं। जिले में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए सोसायटी (एसपीसीए) की वह एकमात्र महिला सदस्य हैं और वर्ष 2021 से निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रही हैं। महिला होने के बावजूद वह लावारिस, घायल और लाचार जानवरों की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। शहर में कहीं भी कोई बीमार या घायल जानवर नजर आता है तो लोग पहली काॅल शालिनी खजूरिया को ही लगाते हैं। वह तुरंत मरहम-पट्टी लेकर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 से अधिक मवेशियों की कर रहीं देखभाल
वर्तमान में शालिनी अपने एसपीसीए केंद्र में 35 से अधिक घायल, बीमार और लावारिस मवेशियों व कुत्तों की देखभाल कर रही हैं। पशु बाड़े में मवेशी तस्करों से छुड़ाए गए पशुओं की देखभाल में भी वह पुलिस और प्रशासन का सहयोग करती हैं। सड़क हादसों में घायल होने वाले तथा लावारिस मवेशियों की सहायता के लिए भी सदैव तैयार रहती हैं। शालिनी का अगला लक्ष्य उधमपुर में एक सुसज्जित और सुविधाजनक एसपीसीए केंद्र की स्थापना करना है ताकि अधिक से अधिक पशुओं को बेहतर उपचार और संरक्षण मिल सके।

बचपन से था जानवरों के प्रति लगाव और सेवा भाव
शालिनी का बचपन से ही पशुओं से प्यार रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में एसपीसीए से जुड़ने के बाद पशु सेवा उनके जीवन का जुनून बन गई। वह मां भगवती की भक्त हैं। पेशे से ब्यूटीशियन होने के बावजूद अधिकतर समय पशुओं की सेवा में ही व्यतीत करती हैं। उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं। इस नेक कार्य में जोरावर सिंह भी उनका साथ दे रहे हैं। समाज के लिए उन्होंने संदेश दिया कि पालतू पशुओं के प्रति दया भाव बनाए रखें। उन्हें बूढ़ा, बीमार या घायल होने पर घर से न निकालें। लावारिस मवेशियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed