एसएसबी कंपनी ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी । चिनैनी रोहित गुप्ताः26-04-2020ः- पिछले दिनों गांव चम्पयाड़ी में बारिश के कारण एक मकान गिर जाने से पीड़ित परिवार काफी परेशान था जिसकी मदद के लिए एसएसबी कंपनी आगे आई और पूरी कंपनी में पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए कंपनी से सहायता राशि इक्टठी की और उक्त परिवार को सौंपी, एसएसबी 43 बटालियन के एडाक कमानडैंट संजीव कुमार, इंस्पैक्टर जितेंद्र कुमार ठाकूर द्धारा यह निणर्य लिया गया जिसके बाद कंपनी के इंस्पैक्टर जितेंद्र कुमार ठाकूर, एएसआई किशोरी लाल, एएसआई सुभाष चंद्र, हैड कांस्टेवल विनोद कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार मीना, गौरव, शिव साहे वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिवार को सहायता राशि और राशन दिया । वही गांव चम्पयाड़ी के चंदन शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण पिछले दिनों उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद एसएसबी कंपनी के अधिकारी ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया जिसके बाद कंपनी ने उन्हें सहायता राशि व राशन दिया ।