सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   yatra news

Udhampur News: सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, साफ मौसम के बीच किए दिव्य दर्शन

विज्ञापन
yatra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सप्ताहांत को लेकर यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बना है। रोजाना 10 हजार से 18 हजार के मध्य श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे रहे हैंं। शाम 6 बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्राइन बोर्ड द्वारा दिन और रात में भी प्राचीन गुफा खोली जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन का लाभ मिल रहा है।
Trending Videos

मौसम की बात करें तो शनिवार को धूप निकली रही। हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर उपलब्ध हुई। भवन मार्ग पर बैटरी कार सेवा के साथ ही रोपवे केबल कार जैसी सुविधाएं सुचारू रही जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान उठाया। मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी जाकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं। दूसरी ओर कटड़ा में प्रसाद के रूप में निरंतर खरीदारी कर रहे हैं जिसके चलते बाजार में रौनक बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है उससे परीक्षाओं के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed