उपराष्ट्रपति का श्रीनगर दौरा: कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के श्रीनगर दौरे से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात हैं। उपराष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
विस्तार
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। आने जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और जांच व्यवस्था को भी सख्त किया गया है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Heavy security has been deployed in Srinagar ahead of Vice President CP Radhakrishnan's visit.
VP Radhakrishnan will attend the 21st convocation of the University of Kashmir. pic.twitter.com/1j90KJgXhw— ANI (@ANI) February 26, 2026