{"_id":"69c304597b8820132c05e180","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106856-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदकों की भीड़ को कम करने के लिए लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) जम्मू ने डीसी कार्यालय राजोेरी में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शिविर लगाया है। डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करके सुविधा का लाभ उठाएं।
उन्होंने सूचित किया कि आवेदकों को मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा के लिए स्लॉट का चयन करना होगा जो 26 मार्च तक डीसी कार्यालय में तैनात रहेगी। डीसी ने जिले के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए राजेश कुमार के नेतृत्व में आरपीओ जम्मू व उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को शिविर का लाभ लेने के लिए कहा। अनुभाग अधिकारी आरपीओ जम्मू सुनील के खर ने सूचित किया कि पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र राजोरी में आवेदकों की भीड़ को कम करने के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर लगाया गया है। राजोेरी व पुंछ से आवेदकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस अपॉइंटमेंट चक्र को देखते हुए यह विशेष पहल की गई है। माैके पर मुख्य योजना अधिकारी मकसूद अहमद, उप जिला चुनाव अधिकारी, कादिर-उल-रहमान सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
Trending Videos