{"_id":"582ee9044f1c1b5736900d3c","slug":"all-scheduled-flights-cancelled-from-jammu-and-kashmir-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो विजिबिलिटी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो विजिबिलिटी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने रद्द
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर आम लोगों के साथ साथ हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। लगातार गिर रहे तापमान और कोहरे के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट ऑथारिटी द्वारा सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। घाटी में हवाई यात्राओं के बाधित होने के बाद हवाई मार्ग से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
श्रीनगर में कई प्राइवेट कंपनियों और एयर इंडिया द्वारा देश के विभिन्न शहरों से विमानों का संचालन किया जाता है। ऐसे में उड़ानों के रद्द होने के कारण इन कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि उड़ाने कब तक सामान्य हो सकेंगी इसका फैसला विजिबिलिटी के आधार पर हो सकेगा।
विज्ञापन