फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Allegation of taking daughter away under a pretext; father seeks investigation.

कुछ दिनों के लिए गई बेटी नहीं लौटी घर: निकाह के बाद उम्र पर छिड़ा विवाद, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 30 Sep 2026 04:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 30 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

जम्मू में बेटी को बहाने से ले जाने के आरोप के बाद निकाहनामा सामने आने से उम्र और शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Allegation of taking daughter away under a pretext; father seeks investigation.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर उनकी बेटी को बहाने से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, संबंधित लोगों ने घर में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए कुछ दिनों के लिए बेटी को उनके घर भेजने का आग्रह किया था। भरोसा कर बेटी को उनके साथ भेज दिया, लेकिन कई दिन बाद भी वह वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन

आरोप है कि बेटी के बारे में पूछने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत दी। पिता का आरोप है कि कुछ लोगों ने मामला खत्म करने के बदले दस मरला जमीन और दस लाख रुपये देने की पेशकश की। यह भी आरोप है कि बाद में अदालत में संबंधित लोगों की ओर से हलफनामा पेश कर लड़की की उम्र 20 साल बताई गई और निकाहनामा भी पेश किया गया। दावा किया गया कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की है और राजोरी में पति के साथ रह रही है। पीड़ित पिता ने स्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर बेटी की उम्र 16 साल होने का दावा किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और बेटी से मिलवाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed