Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony jammu

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: मेहनत को मिलेगा सम्मान, एलजी करेंगे 300 से अधिक मेधावियों को सम्मानित

Wed, 25 Nov 2026 10:30 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Nov 2026 10:30 AM IST
सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जम्मू संभाग के 10 जिलों के 300 से अधिक 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को स्कास्ट चट्ठा में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और विशेष उपहार देकर उनकी प्रतिभा व मेहनत का सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony jammu
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : संवाद

विस्तार

मेधा को पहचान, प्रतिभा को सम्मान और सपनों को नई उड़ान देने के मंच अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जम्मू संभाग के 10 जिलों की प्रतिभाएं एक साथ जुटेंगी। कश्मीर संभाग के बाद अब जम्मू की बारी है। किसी ने पहाड़ों की दुर्गम राहों को पार कर सफलता हासिल की तो किसी ने सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों के बीच अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इन सभी की सफलता की कहानियां अमर उजाला के मंच पर सामने आएंगी। इंतजार है उस खास पल का, जब मेधावियों की मेहनत को सम्मान मिलेगा और उनके हौसलों को नई उड़ान।

विज्ञापन
Trending Videos

वीरवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) चट्ठा जम्मू में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इनमें 10वीं कक्षा और 12वीं के 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। मंच पर जम्मू संभाग की विविधता के साथ प्रतिभाओं का संगम भी दिखेगा।

जम्मू के मैदानी इलाकों से लेकर किश्तवाड़, डोडा और पुंछ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक, हर जिले से अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करने वाले विद्यार्थी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। संकरे रास्तों, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई जारी रख सफलता हासिल करने वाले मेधावियों की उपलब्धियां दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।

कठुआ की बसोहली चित्रकला और सांबा की बासमती की पहचान वाले क्षेत्र से लेकर उधमपुर की देविका, रियासी की त्रिकुटा पहाड़ियों, राजोरी-पुंछ के पीर पंजाल और रामबन-किश्तवाड़ की चिनाब घाटी तक फैले जम्मू संभाग की प्रतिभा एक साथ नजर आएगी। समारोह में मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ विशेष उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि: एलजी मनोज सिन्हा
समारोह स्थल: शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट), चट्ठा जम्मू
दिन: वीरवार, समय: सुबह 9:00 बजे

विज्ञापन

हमारे सहयोगी...आयोजन में आकाश इंस्टीट्यूट, जम्मू-कश्मीर बैंक, वीरू ऑर्नामेंट्स, सत्या बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स, ग्रीन वैली कॉलेज ऑफ
फार्मेसी, मानव प्रोविजंस व द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल हमारे सहयोगी हैं।

हर वर्ष मेधावियों को मंच
अमर उजाला हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को अपने मंच से सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को पहचान देने का प्रयास करता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व और उत्साह का अवसर होता है। समारोह में स्कास्ट के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी, जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय, स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव राम निवास शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed