सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Yuva Morcha Mandal President attacked with sharp weapon on Ring Road

सुबह की सैर बनी जानलेवा: रिंग रोड पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर मौके से फरार

अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 31 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के रिंग रोड पर भाजयुमो फ्लांय मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता पर नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। 

BJP Yuva Morcha Mandal President attacked with sharp weapon on Ring Road
घायल सचिन को अमृतसर ले जाते परिजन। - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

रिंग रोड पर सोमवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा फ्लांय मंडाल मंडल अध्यक्ष व सरदारे चक निवासी सचिन गुप्ता पर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को अमृतसर के लिए रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब वे अपने साथी के साथ सुबह की सैर कर रहे थे। हमलावर नकाब लगाकर बाइक से सवार होकर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल सचिन ने गांव के दो लोगों के नाम पुलिस को बताते हुए हमले का आरोपी ठहराया है।

Trending Videos


सुबह बबलू के साथ सैर कर रहे सचिन गुप्ता के पास बाइक से दो युवक पहुंचे और पहले उनकी पहचान पूछी। सचिन ने जैसे ही अपना नाम और पता बताया बाइक से आए युवकों में से एक ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। सचिन को लहूलुहान देखकर बबलू मौके से दूर जाकर हमलावरों पर पत्थर मारने लगा, यह देख युवक वहां से भाग गए। घायल सचिन को पहले सोहांजना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए अमृतसर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फ्लांय मंडाल चौकी प्रभारी नरेश कैथ टीम के साथ पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता पर हमले की घटना को जिला अध्यक्ष रजत सिंह मन्हास ने कानून व्यवस्था को फेल करार दिया है। कहा कि यदि कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं तो लोगों में भय का माहौल स्वाभाविक है। पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

रिंग रोड पर हुईं घटनाएं
केस 1
18 मार्च 2026- बिश्नाह में महिला क्रिकेट टीम की सीनियर खिलाड़ी सरला देवी की स्कूटी को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने रिंग रोड पर टक्कर मारकर गिरा दिया। वह बिश्नाह क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के लिए जा रही थीं। घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे की है।

केस 2
24 मार्च 2026- रिंग रोड पर मंगलवार 24 मार्च को जाफर हुसैन (16) को तीन आरोपियों द्वारा अगवा कर लिया गया। पीड़ित का शव पांचवें दिन शनिवार को बलोल नाले में मिला।

केस 3
जुलाई 2025- कनाचक रिंग रोड पर नाचते हुए हथियार लहराने वाले 6 आरोपियों का वीडियो वायरल हुआ था। बिना किसी डर के आरोपी सरेआम तेज धार हथियार लहराते नजर आ रहे थे।

केस 4
नवंबर 2025- सोहनजना में स्कॉर्पियो पर शाम के वक्त धारदार हथियारों से हमला किया गया। हालांकि गाड़ी का मालिक मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed