सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case of kidnapping of a youth

Jammu News: जाफर का सुराग नहीं, परिजन को प्रदर्शन करने से रोका

विज्ञापन
case of kidnapping of a youth
विज्ञापन
- परिजन का आरोप - चार दिन बाद भी पुलिस बेटे का नहीं लगा पाई पता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड से अगवा किए नाबालिग जाफर हुसैन का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को रिंग रोड के आसपास भारी संख्या में पुलिस तैनात किए जाने पर परिजन को प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। परिजन ने आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को जाफर हुसैन (16) का अपहरण किया गया था लेकिन पुलिस अब तक उनके बेटे को ढूंढ़ नहीं पाई है।
महिलाओं ने बताया कि पुलिस आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर ही है। महिला जन्नत ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद भी आखिर पुलिस क्या कर रही है। जाफर की मां की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। जाफर के चाचा रोशन का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से जाफर की तलाश करनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। जाफर के पिता मोहम्मद फारूक का कहना है कि इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व एलजी मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर इंसाफ की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मीरां साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस जाफर की तलाश करने के लिए कश्मीर के पुलवामा में टीम भेजी है। जाफर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घाटी में सर्दी के माैसम में ये बक्करवाल परिवार भेड़-बकरिया लेकर जम्मू में आते हैं।
सरदार गुरमीत सिंह, एसडीपीओ, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed