फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloudburst in Chenani flattens market eight shops sink 25 feet.

J&K Cloudburst: कुदरत का रौद्र रूप! चिनैनी में धंसी जमीन, देखते ही देखते तबाह हो गईं आठ दुकानें

Sun, 19 Jul 2026 04:54 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 19 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

चिनैनी के नंगादल क्षेत्र में बादल फटने के बाद पानी के तेज बहाव से प्रेम मंदिर के पास स्थित मार्केट धंस गई, जिसमें आठ दुकानें करीब 25 फीट नीचे चली गईं।

विज्ञापन
Cloudburst in Chenani flattens market eight shops sink 25 feet.
आठ दुकानें 25 फुट नीचे धंसी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्र नंगादल में रविवार तड़के तेज बारिश के साथ ही बादल फटने की घटना सामने आई है। पानी के तेज बहाव से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से करीब 8 किलोमीटर दूर प्रेम मंदिर के पास लगती मार्केट जमींदोज हो गई। जमीन धीरे-धीरे धंसी और इसमें आठ दुकानें पूरी तबाह हो गईं। 

विज्ञापन

हालांकि मार्केट बादल फटने वाली जगह से काफी नीचे हैं। पानी का बहाव नाले से होते हुए मार्केट को नुकसान पहुंचा गया। जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मार्केट धंसने के साथ दुकानों में मौूजद दुकानदार और अन्य लोग बाहर आ गए और अफरा-तफरी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मार्केट जमींदोज होने का कारण बादल फटने को ही बताया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक बादल फटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि जमीन धीरे-धीरे बैठने लगी। दुकानें कंपन करे लगीं तो दुकानदार तुरंत बाहर निकले। दुकानदारों के सामने ही जमीन धंसती चली गई। करीब 20 से 25 फुट नीचे दुकानें धंस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक घटना के तुरंत बाद हाईवे पर तैनात एनडीआरएफ की टीमें और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद कर दुकानों से सामान बाहर निकाला गया। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि जान का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन माल का काफी नुकसान हुआ है। मौके पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी पहुंचे और उन्होंने भी हालात का निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed