{"_id":"6ae9d194448552f23f05ff2a","slug":"cm-abdullah-distributes-appointment-letters-to-17-candidates-in-pwd-jammu-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीडब्ल्यूडी में 17 उम्मीदवारों को मिली नौकरी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पीडब्ल्यूडी में 17 उम्मीदवारों को मिली नौकरी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Tue, 03 Nov 2026 05:51 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नियुक्त किए गए 17 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी ईमानदारी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास में भी अपना योगदान दें।
विज्ञापन
नियुक्त किए गए 17 उम्मीदवारों में से आठ को सुपरवाइजर और आठ को मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस ) के पद पर पुनर्वास सहायता योजना के तहत नौकरी दी गई है। वहीं, एक उम्मीदवार को एसआरओ-43 के तहत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन