फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crime Branch Jammu registers FIR in overseas visa, job fraud case Jammu

Jammu Kashmir: विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, तीन लोगों के बैंक खातों में पहुंची रकम; जांच शुरू

Sat, 08 Aug 2026 01:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 08 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

डोडा के लोगों को दुबई में नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Crime Branch Jammu registers FIR in overseas visa, job fraud case Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला डोडा जिले के कुछ निवासियों की संयुक्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि किश्तवाड़ के दच्छन इलाके का रहने वाला बिलाल अहमद जो फिलहाल दुबई में रह रहा है, उसने दुबई में नौकरी और वीजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उसकी बातों पर विश्वास करके शिकायतकर्ताओं ने उसके निर्देश पर अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम जमा कराई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ताओं से ली गई रकम यासिर अरफात, आशिक हुसैन और मोइन खान के बैंक खातों में भेजी गई थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, प्रथम दृष्टया इन लोगों की मुख्य आरोपी के साथ मिलीभगत की आशंका सामने आई है।

एससीडब्ल्यू के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नौकरी के इच्छुक लोगों को ठगने की एक सुनियोजित साजिश के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब जांच में पैसों के लेन-देन और पूरे मनी ट्रेल को खंगाला जाएगा। साथ ही प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम ब्रांच ने लोगों से विदेश में नौकरी या वीजा दिलाने का दावा करने वाले व्यक्तियों और एजेंसियों से सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी भुगतान करने से पहले संबंधित एजेंसी या व्यक्ति की जानकारी अधिकृत सरकारी माध्यमों से जरूर सत्यापित करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed