{"_id":"6ae507d366cdecd85205dcc9","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1052476-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी, कटे 20 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी, कटे 20 हजार के चालान
विज्ञापन
- वेव मॉल के पास तेज रफ्तार और खतरनाक करतब दिखाते वाहनों का वीडियो वायरल
- दो वाहनों पर पांच-पांच हजार और एक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तू डाल-डाल, मैं पात-पात... सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को आधे घंटे में सबक सिखा दिया। वेव मॉल के पास वाहनों का एक काफिला तेज रफ्तार से गुजरते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था।
काफिले में शामिल लोग कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर और एक-दूसरे के वाहनों के आसपास से गाड़ियां निकालकर करतब दिखा रहे थे। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी।
वाहन चालकों की इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर मौजूद लोगों ने इसे ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर वाहनों की पहचान कर चालान जारी कर दिए।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में दो वाहनों पर पांच-पांच हजार रुपये और एक वाहन पर दस हजार रुपये का ई-चालान किया गया। इसके अलावा कुछ वाहन चालकों के परिजनों को भी फोन कर घटना के बारे में सतर्क किया गया।
डीएसपी ट्रैफिक सन्निया अशकूर वानी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। वाहनों की पहचान कर संबंधित चालकों को चालान भेज दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों को रील बनाने का मंच समझने वाले और यातायात का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।