{"_id":"69c6f10fff586ce6220fdc4e","slug":"crime-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106879-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेप्टिक टैंक के लिए वन रक्षक ने मांगे 50 \nहजार, फाॅरेस्टर समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेप्टिक टैंक के लिए वन रक्षक ने मांगे 50 हजार, फाॅरेस्टर समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसीबी ने राजोरी में की कार्रवाई, वन रक्षक मो. जमान और फाॅरेस्टर अजाज अहमद हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजोरी में वन रक्षक मोहम्मद जमान और फाॅरेस्टर अजाज अहमद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कंडी क्षेत्र में शिकायतकर्ता घर में सेप्टिक टैंक खोद रहा था। आरोप है कि बीते 13 मार्च को वन रक्षक ने वन विभाग की जमीन बताकर खोदाई रुकवा दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह उसकी मिल्कियती जमीन है। अधिकारी ने मामला सुलटाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। धमकी दी कि अगर राशि नहीं दी तो वह काम नहीं करने देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि दबाव में आकर उसने वन रक्षक मो. जमान और अजाज अहमद के खाते में 30,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में दोनों अधिकारियों ने 10,000 रुपये और मांगे। शिकायतकर्ता ने एसीबी थाना राजोरी में लिखित शिकायत दी। प्राथमिकी दर्ज कर एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाकर दोनों आरोरियों को कंडी रेंज में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली गई। एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos